mahmood madani मुज़फ्फरनगर में महमूद मदनी का पुतला फूंकने की कोशिश नाकाम
मुज़फ्फरनगर में शिवसेना कार्यकर्ताओं का हंगामा, अहिल्याबाई चौक पर महमूद मदनी ( mahmood madani) के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने पुतला ज़ब्त कर टकराव टाला.
मुज़फ्फरनगर। शहर के अहिल्याबाई चौक पर शुक्रवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ता कथित विवादित बयान को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष महमूद मदनी (mahmood madani) के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे और उनका पुतला दहन करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने समय रहते पुतला छीनकर स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच हल्की झड़प भी हो गई।
पाल धर्मशाला से शुरू हुआ विरोध मार्च
शिवसेना नेता मनोज सैनी के आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पाल धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां बैठक के बाद प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर, पोस्टर और पुतला लेकर नारेबाजी शुरू की। युवा जिलाध्यक्ष शैंकी शर्मा के नेतृत्व में विरोध मार्च अहिल्याबाई चौक की ओर निकला। रास्ते में कार्यकर्ता मदनी के खिलाफ नारे लगाते रहे और भीड़ जुटाती रही।

अहिल्याबाई चौक पहुंचते ही नारेबाजी तेज, पुलिस सतर्क
चौक पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ते ही पुलिस बल भी चौकन्ना हो गया। कार्यकर्ताओं ने मदनी के पुतले को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और आग लगाने की तैयारी शुरू कर दी। तभी पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और पुतला ज़ब्त कर अपने कब्जे में ले लिया।
इस कार्रवाई पर कुछ प्रदर्शनकारी भड़क गए और पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी होने से रोक लिया।
( mahmood madani )महमूद मदनी ने जिहादियों का समर्थन किया : जिलाध्यक्ष का आरोप
शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि हाल ही में महमूद मदनी ने ऐसा बयान दिया है, जिसे वे “कट्टरपंथियों और जिहादियों का समर्थन” मानते हैं। जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा “हमारा विरोध किसी धर्म से नहीं है, लेकिन समाज में तनाव फैलाने वाले बयानों का समर्थन नहीं किया जा सकता। मदनी ने देश के माहौल को खराब करने वाली टिप्पणी की है, इसलिए आज विरोध दर्ज कराया गया।”
बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें राजेश कश्यप, जितेंद्र गोस्वामी, आशीष शर्मा, राजकुमार सैनी, डॉ. सचिन कुमार, सुमित बजरंगी आदि शामिल रहे।
See also this: जमीयत उलेमा ज़िला लुधियाना के कार्यकर्ताओं की कॉन्फ्रेंस में शिरकत .
पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा विवाद
पुतला दहन से पहले ही पुलिस द्वारा उसे जब्त कर लिए जाने से स्थिति नियंत्रण में रही। यदि प्रदर्शनकारी पुतले को आग लगा देते, तो क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता था। पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभालकर भीड़ को धीरे-धीरे तितर-बितर किया। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना के बाद प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।
