होली एमपिल पब्लिक स्कूल सुजड़ू में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन
मुज़फ्फरनगर। आज होली एमपिल पब्लिक स्कूल, सुजड़ू में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी जफरयाब अली, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने शिरकत की।
See Also This: मुजफ्फरनगर में गोल मार्केट हटाकर बनेगी नई पार्किंग
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ. खालिद अब्बासी, प्रिंसिपल गुलशन तथा शिक्षिकाएँ फरहाना, ज़ैनब, शाजिया, हिना, फरहान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में हाजी मेहरबान, सरताज प्रधान, मोहम्मद राशिद नजर, मोहम्मद सहित सैकड़ों अभिभावकों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में बच्चों को उनके शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, जिससे अभिभावकों और समुदाय में गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।