मस्जिदों और ईदगाहों में ईद-उल-फ़ित्र के मौके पर बेहतर व्यवस्था और अनुशासन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की
लुधियाना / 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) ईद-उल-फ़ित्र के पावन अवसर पर जमीयत उलेमा जिला लुधियाना की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय मदनी मदरसा, राहों रोड लुधियाना में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष क़ारी अहमद ने की।
बैठक में पूरे जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में ईद-उल-फ़ित्र के मौके पर बेहतर व्यवस्था और अनुशासन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिम्मेदारों ने आशा व्यक्त की कि इस बार ईद के अवसर पर सभी स्थानों पर उत्तम प्रबंधन देखने को मिलेगा। साथ ही जिला प्रशासन से अपील की गई कि जनता की सुविधा के लिए सुरक्षा, सफाई और ट्रैफिक जैसे मामलों में पूरा सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि ईद का त्योहार शांति और खुशगवार माहौल में मनाया जा सके।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष क़ारी ग़यूर अहमद ने अपने संबोधन में कहा: “ईद-उल-फ़ित्र अल्लाह तआला की एक महान नेमत और खुशी का दिन है, जो हमें रमज़ान की इबादतों के बाद नसीब होता है। हम तमाम आलम-ए-इस्लाम और देशवासियों को दिल की गहराइयों से ईद की मुबारकबाद पेश करते हैं और दुआ करते हैं कि यह दिन हम सब के लिए रहमत और बरकत का सबब बने।

इसी तरह नाज़िम इस्लाह-ए-मुआशरा मुफ्ती शुऐब आलम क़ासमी ने कहा: “ईद का त्योहार मोहब्बत, भाईचारे और हमदर्दी का पैग़ाम देता है। हमें चाहिए कि हम अपनी खुशियों में गरीबों और जरूरतमंदों को भी शामिल करें। यही असल ईद है और यही इस्लाम की तालीम है।”
बैठक के अंत में जमीयत उलेमा जिला लुधियाना के कार्यकर्ताओं की ओर से भी सभी मुसलमानों और देशवासियों को ईद-उल-फ़ित्र की दिली मुबारकबाद दी गई और अपील की गई कि इस मौके पर आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत के माहौल को मजबूत करें।
See Also This: ईद पर कैसे कपड़े पहनने चाहिए? जानें सही स्टाइल और एटीकेट्स
इस अवसर पर जमीयत उलेमा जिला लुधियाना के प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें हाफ़िज़ मोहम्मद हाशिम, मौलाना मोहम्मद नसीम, मुफ्ती मोहम्मद ख़ालिद, मोहम्मद अख़्तर अंसारी (ख़ाज़िन), मुफ्ती मोहम्मद साक़िब, मेहरबान इदरीसी, मेहरदीन सैफ़ी, मास्टर शब्बीर अहमद सहित अन्य जिम्मेदार शामिल थे।
