युवाओं को AIMIM से जोड़ने की रणनीति के तहत मेरठ, अमरोहा, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से प्रदेश सचिव नियुक्त, एहतेशाम मंसूरी ने जारी किया आदेश
मुरादाबाद/पश्चिमी उत्तर प्रदेश। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए यूथ विंग की वेस्ट यूपी कमेटी का विस्तार किया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, चार जिलों से जुड़े युवाओं को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्तियां AIMIM वेस्ट यूपी यूथ कमेटी के ज़ोनल अध्यक्ष (युवा) एहतेशाम मंसूरी के हस्ताक्षर से जारी पत्र के माध्यम से की गई हैं। संगठन का कहना है कि आने वाले समय में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए यह फैसला अहम साबित होगा।
अध्यक्ष ज़फ़रयाब अली ने INDA NEWS TV से M. Azam Rana को बताया की प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के निर्देशानुसार उनको मुज़फ़्फ़रनगर का प्रदेश सचिव बनाया गया हैं।

किन-किन को मिली जिम्मेदारी
जारी सूची के मुताबिक, जिन युवाओं को प्रदेश सचिव बनाया गया है, वे इस प्रकार हैं—
- मुहम्मद शादाब – जिला मेरठ
- मुफ्ती मुहम्मद साकिब – जिला अमरोहा
- हाफिज जफरयाब अली – जिला मुजफ्फरनगर
- राब शौकत – जिला सहारनपुर
इन सभी को AIMIM यूथ विंग में प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक कार्यों को गति देने की योजना है।
AIMIM संगठन का उद्देश्य
AIMIM नेतृत्व का मानना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में युवाओं की राजनीतिक भागीदारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यूथ कमेटी को मजबूत करना समय की मांग है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए पदाधिकारी युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक और शैक्षणिक मुद्दों पर आवाज़ उठाने, और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम करेंगे।
एहतेशाम मंसूरी का बयान
वेस्ट यूपी यूथ कमेटी के ज़ोनल अध्यक्ष एहतेशाम मंसूरी ने कहा कि AIMIM युवाओं को नेतृत्व देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले दिनों में पार्टी पश्चिमी यूपी में और मजबूत होकर उभरेगी।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जल्द ही अन्य जिलों में भी यूथ कमेटी का विस्तार किया जाएगा।
राजनीतिक हलकों में चर्चा
AIMIM की इस संगठनात्मक गतिविधि को पश्चिमी यूपी की राजनीति में अहम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि पार्टी अब स्थानीय स्तर पर मजबूत ढांचा खड़ा करने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि आने वाले चुनावों में युवाओं का समर्थन हासिल किया जा सके।
See also this: सीओ अनुज चौधरी समेत अन्य पर केस दर्ज करने के आदेश, सात दिन में कार्रवाई के निर्देश
AIMIM की आगे की रणनीति
सूत्रों के अनुसार, नए प्रदेश सचिवों को जल्द ही संगठनात्मक बैठकें, सदस्यता अभियान और सामाजिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी जाएगी। AIMIM नेतृत्व का फोकस खासतौर पर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर रहेगा।