मुज़फ्फ़रनगर। राणा पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। योग स्वास्थ् जीवन की और ,,एक कदम, राणा पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में 21 जून 2025 दिन शनिवार को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में विद्यालय प्रांगण में आयोजित सामूहिक योग सत्र में छात्रों शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।
कार्यक्रम की शुरुआत राना पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कुमार आरिफ के द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ आरंभ हुआ स्कूल प्रांगण में योगाचार्य की देखरेख में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन प्राणायाम एवं ज्ञान क्रियाएं की।
योगाभ्यास के पश्चात विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री अब्दुल समद ने अपने संबोधन में कहा की योग भारत की अमूल्य धरोहर है जो स्वस्थ जीवन की कुंजी है विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ।
स्कूल के डायरेक्टर कुमार आरिफ ने बताया योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शांत वह एकाग्र बनता है इस।अवसर पर
विद्यालय के मैनेजर पूर्व विधायक नूर सलीम राणा ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनने पर बना दिया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग रहा ।
विद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम योग के प्रति जागरूकता फैलाने और विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा सभी छात्रों ने एवं प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे अत्यंत लाभकारी बताया।
